Spread the love

कटनी के आर्म्स डीलर की ओर से दिया गया
कटनी/ जबलपुर । जबलपुर संभाग के कटनी जिलांतर्गत विजयराघवगढ़ क्षेत्र के विधायक संजय पाठक के खिलाफ अब किसी समय उनके ही सहयोगी रहे शहर के पूर्व आर्म्स डीलर नाजिम खान ने एक करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। उक्त नोटिस आर्म्स डीलर की ओर से उनके अधिवक्ता विष्णु बाजपेयी द्वारा जारी किया गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि विधायक संजय पाठक ने 28 और 29 अक्टूबर को सोशल मीडिया में दिए अपने इंटरव्यू में उनके मुवक्किल नाजिम खान के विरुद्ध झूठे, मनगढ़ंत और मानहानिकारक बयान दिए हैं। नाजिम खान की ओर से दिए गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने साक्षात्कार में कहा है कि नाजिम खान की दुकान से 14,000 गोलियां गायब हैं। वह अवैध रूप से हथियार बेच रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि नाजिम खान द्वारा आपराधिक लोगों के लाइसेंस बनवाए गए हैं। विधायक ने यह भी कहा कि शहर में एक भाईजान है, जिसकी अवैध हथियार बेचने की शिकायतें आ रही हैं, जिसने दुकान सरेंडर कर दी, लेकिन कटनी के नाजिम खान पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बताया गया कि विधायक संजय पाठक ने जिस आर्म्स डीलर पर अवैध हथियार बेचने के आरोप लगाए हंै उसके लाइसेंस का नवीनीकरण करने की पैरवी भी उन्होंने ही की थी। 7 मार्च 2022 को विधायक पाठक ने तत्कालीन मुख्यमंत्री व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर कहा था कि जिला मजिस्ट्रेट ने नाजिम खान के डीलरशिप लाइसेंस नवीनीकरण का प्रस्ताव अनुशंसा सहित भेजा है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने आर्स डीलर पर दर्ज की एफआईआर : वहीं उत्तरप्रदेश के चंदौली पुलिस ने हाल ही में 27 अक्टूबर को कटनी के नाजिम खान के खिलाफ गांजा तस्करी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 52 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई जा रही है। जब्त कार पर फर्जी नंबर प्लेट( जिस पर वीआईपी नंबर) एमपी 21 जेडएफ 0001 लिखा था। पुलिस के अनुसार, कार चालक चांद बाबू ने अपने बयान में नाजिम खान का नाम लिया। लिहाजा चांद बाबू और नाजिम को आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले में नाजिम खान का कहना है कि जिस वक्त गांजा पकड़ा गया, उस समय मेरी कार बीएमडब्लू मेरे घर पर ही खड़ी थी। यह एक साजिश है, जिसके चलते मुझे फंसाकर फर्जी प्रकरण दर्ज किया गया है। मैने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए साक्ष्य सहित शिकायत भी की है।
बताया जाता है कि विधायक संजय पाठक ने जिस आर्म्स डीलर पर अवैध हथियार बेचने के आरोप लगाए हंै उसके लाइसेंस का नवीनीकरण करने की पैरवी भी उन्होंने ही की थी। 7 मार्च 2022 को विधायक पाठक ने तत्कालीन मुख्यमंत्री व तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर कहा था कि जिला मजिस्ट्रेट ने नाजिम खान के डीलरशिप लाइसेंस नवीनीकरण का प्रस्ताव अनुशंसा सहित भेजा है, जो शासन स्तर पर विचाराधीन है। चर्चा है कि नाजिम खान पूर्व में विजयराघवगढ़ विधायकपाठक के करीबी रहे हैं हालांकि अब दोनों एक-दूसरे के विरोधी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *