Spread the love

बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले चालकों से वसूला जा रहा है जुर्माना
बालाघाट। सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए बालाघाट पुलिस ने 1 नवंबर से विशेष जन जागरुकता अभियान चला रही है। अभियान के अंतर्गत शहर में बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही कर रही है। इस अभियान के तहत कुछ ऐसे वाहन चालक भी मिले, जो हेलमेट होने के बाद भी उसका उपयोग नहीं कर रहे थे, ऐसे चालकों के वाहनों की फोटो लेकर वाहन नंबर के आधार पर ई-चालान जनरेट किया। जिसे अब यातायात पुलिस घर-घर जाकर तामिल कराने का कार्य कर रही है।
मंगलवार को यातायात पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों के घर पहुंचकर न केवल ई-चालान तामिल कराया। बल्कि परिजनों को ई-चालान के बारे में जानकारी भी दी। इधर, यातायात पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि वाहन चलाने के दौरान नियमों का पालन अवश्यक करें। बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। उल्लेखनीय है कि हेलमेट अनिवार्यता के बाद से पुलिस ने पांच सैकड़ा से अधिक बाइक चालकों के चालन काटे हैं। इन चालकों से दो लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस की यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *