
देवरी नगरपालिका बाजार बैठकी बसूली भ्रष्टाचार मामले में लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस पार्षद ने लिखा कमिश्नर को पत्र
देवरी। सागर जिले के देवरी नगर पालिका के सीएमओ एवं राजस्व विभाग की मिली भगत से बाजार बैठकी बसूली राशि मै बड़ा भ्रष्टाचारी मामला सामने आने पर नगर पालिका के सीएमओ एवं राजस्व अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों पर कार्यवाही को लेकर सागर कलेक्टर के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पुनः सागर कमिश्नर को पत्र भेजकर भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही की मांग की है जिसमे बताया गया की देवरी नगर में झिन्ना पुलिया सहजपुर तिराहा से लेकर सिविल लाइन तक करीब 400 से 500 दुकानों फूटपाथ दुकानों मै करीव 80-100सब्जी दुकान 60-70चाट फुलकी चाउमीन दुकान 60-70फल दुकान 50-60मनहारी दुकान 50-60मासाहार दुकान 50-60पान दुकान 30-40कपड़े झूते आदि की दुकाने प्रतिदिन लगती है जिसमे 10-20रूपये रसीद के हिसाब से एक दिन का 4-5हजार होता है जिसमे हर महीने का 1लाख 20हजार से 1लाख 50हजार बनता है जिसमे नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत से सरकारी रिकॉर्ड मै फर्जीबाड़ा कर प्रतिदिन मात्र 800-1200रूपये जमा किये जाते है बाकी 3-4हजार रूपये का खुला भ्रष्टाचार किया जाता है जिस हिसाब से नगर पालिका में सरकारी रिकॉर्ड अनुसार करीब 40हजार रूपये एक वर्ष मै जमा किए जाते हैं बाकी 1लाखराशि का हर वर्ष सीएमओ राजस्व अधिकारी एवं वसूली कर्मचारी की मिलीभगत से खुला भ्रष्टाचार किया जाता है जो शासन की राशि का भ्रष्टाचार का शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का अपराध है जिस मामले में कांग्रेस पार्षद ने उजागर करते हुए पहले कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की जब कोई कार्रवाई नजर नहीं आई तो दिन मंगलवार को कमिश्नर सागर संभाग को लिखित पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है साथ ही पत्र में यह भी बताया गया की शासन के आदेश अनुसार दीपावली व ग्यारह पर्व पर फुटपाथ पर रेहडी पटरी पर दोनों तरफ बैठे छोटे दुकानदारों से नगर पालिका कोई भी शुल्क नहीं लेगा मगर उसके बाद भी दीपावली एवं ग्यारस पर्व पर भी नगरपालिका देवरी द्वारा अवैध रूप से वसूली की गई शास्त्री नगर पालिका के सरकारी रिकॉर्ड में देखा गया तो दिनांक 17 अक्टूबर को बाजार बसूली जमा की गईं 3000 रु, 18 अक्टूबर को बाजार बसूली 1290रु 19अक्टूबर को बाजार बसूली1310रु20अक्टूबर दीपावली पर्व कोभी बाजारबसूली1490रु 21 अक्टूवऱ को बाजार बसूली हुई पर सरकारी रिकॉर्ड मै जमा नहीं की गईं 22अक्टूबर को बाजार, बसूली 650रु,23नवम्बर को बाजार बसूली,750रु24अक्टूबर को बाजार बसूली 2400रु25अक्टूबर को बाजार बसूली900रु,26अक्टूबर को बाजार बसूली 1000रु,27अक्टूबर को बाजार बसूली 1100रु,28अक्टूबर को बाजार बसूली 900रु,29अक्टूबर को बाजार बसूली 1050 रु ,30अक्टूबर को बाजार बसूली 850रु,31अक्टूबर को बाजार बसूली की गईं मगर सरकारी रिकॉर्ड मै जमा नहीं की गईं वही ग्यारह पर्व,1नवम्बर को बाजार बसूली 10-20ओर 50रूपये तक की गईं मगर सरकारी रिकॉर्ड मै उस दिन भी राशि जमा नहीं की गईं इसे स्पष्ट हो गया कि खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
इनका कहना है
बाजार बैठकी मामले मै नगर पालिका के सीएमओ एवं राजस्व अधिकारी एवं वसूली कर्मचारियों की मिली भगत सामने आ रही है इसके संबंध में कार्रवाई को लेकर मेरे द्वारा पहले कलेक्टर महोदय को शिकायत पत्र लिखा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नजर नहीं आ रही है जिसके बाद आज मेने पुनः सागर कमिश्नर महोदय को भी लिखित शिकायत पत्र भेजा है l
(त्रिवेंद्र जाट कांग्रेस पार्षद)
