Spread the love

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सहयोग हेतु सहायक राजस्व निरीक्षक, वसूली कर्ताओं को सौंपे दायित्व
कटनी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य नगर निगम कटनी क्षेत्र में चरणबद्ध रूप से जारी है। इस अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 93 मुड़वारा के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संबंधित जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं तथा नवीन पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाने और त्रुटियों के संशोधन का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने एक आदेश जारी करते हुए निगम में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वसूली कर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नियमित कार्यों के साथ-साथ अपने-अपने वार्डों में कार्यरत बीएलओ को निर्वाचन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। निगम प्रशासन द्वारा आयोग की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्धारित समय-सीमा में सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो जाएं और किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे टीम भावना से कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूर्ण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *