Spread the love

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच
इन्दौर। अपनी पत्नी के पहले पति के साथ बीयर पीकर आए युवक की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने युवक की मौत जहर खाने से हुई का आरोप लगाते पुलिस को बताया कि कल रात में उसके पास उसकी पत्नी के पहले पति का कॉल आया। इसके बाद दोनों ने बीयर पी, और घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने जहर की पुष्टि की जिसके बाद ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। चंदन नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राजा पिता मुन्ना खान उम्र बीस साल है। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर काम से लौटकर घर आया था और इसके बाद तीन बार उसके दोस्त अक्का जो कि उसकी पत्नी साइना का पहला पति था का कॉल आया तो वह कहीं चला गया था रात साढ़े नौ बजे घर लौटा तो नशे में था और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर जहर से मौत होने का बताया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा ने दो महीने पहले ही अक्का की पहली पत्नी साईना से प्रेम विवाह किया था। अक्का और राजा काम के दौरान दोस्त थे। साईना शादी के बाद अजमेर चली गई थी, लेकिन अक्का लगातार उससे संपर्क कर रहा था और उसके पास लौटने की बात कह रहा था। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर अक्का की तलाश शुरू करते राजा के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *