Spread the love

दोस्त से संबंध बनाने का डाला दबाव, केस दर्ज
इन्दौर। एक किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने उसके परिचित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अपने दोस्त से संबंध बनाने का दबाव बनाने के साथ जेंडर चेंज करा लड़की बनने का कह इलाज के नाम पर 25 लाख रुपए हड़प लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला विजयनगर थाना क्षेत्र का है और किन्नर देवास निवासी होकर मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग के काम करता है। विजयनगर थाना पुलिस के अनुसार देवास निवासी एक तैवीस वर्षीय ट्रांसजेंडर जो कि मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग करता है ने युवराज राजपूत उर्फ बन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते पुलिस को बताया कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी पहचान युवराज राजपूत उर्फ बन्ना से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने अपनी पहचान ट्रांसजेंडर के रूप में बता दी थी। इसके बाद मिलने के बहाने युवराज उसके घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े युवराज ने उससे कहा कि बाहर से ही जाने को कहोगी या अंदर भी बुलाओगी तथा कमरे में आने के बाद युवराज ने कुछ समय उससे बातचीत की और फिर जबरदस्ती उसको अपनी ओर खींचा और अप्राकृतिक संबंध बनाए। और इसके बाद युवराज ने उससे शादी का वादा करते हुए कहा कि शादी के लिए उसे लड़की बनना होगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि इसके बाद युवराज ने एक डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर उसका उपचार शुरू कराया और जेंडर चेंज के नाम पर कई बार पैसे की मांग करते अब तक करीब 25 लाख रुपए ले चुका है। उसने शायद इन पैसों से ही एक कार भी खरीदी है। ट्रांसजेंडर ने अपनी शिकायत में पुलिस को यह भी दर्ज कराया कि युवराज ने उस पर एक दिन नशा कराकर अपने अन्य दोस्तों से भी संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। मना करने पर उसने बेल्ट और लात-घूंसे से उसकी पिटाई कर दी। मामले में ट्रांस जेंडर की शिकायत पर पुलिस ने युवराज उर्फ बन्ना और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *