Spread the love

स्टेशन में पकड़े गए 2 तस्कर, 5 किलो गांजा जब्त
जबलपुर। सिविल लाईन पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के मेट्रो स्टेंड में खड़े यूपी निवासी व पाटन निवासी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया है| एक आरोपी अपनी कमर में गांजे के पैकेट पन्नी से लपेटे खड़ा था| जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है|
सिविल लाईन थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर मेट्रो स्टेंड में गांजा बेचने की फिराक में खड़े गाड़ाघाट थाना पाटन निवासी 55 वर्षीय रामदयाल कुम्हार और शारदा मंदिर के पास इरादत्तगंज थाना घूरपुर जिला प्रयागराज उप्र निवासी 32 वर्षीय लल्लन यादव को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 किलोग्राम गांजा और 2 मोबाइल जब्त किया है| जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है| पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *