Spread the love

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 14 नवंबर को लालबर्रा तहसील के अंतर्गत ग्राम धपेरा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 3 ट्रेक्टर को जब्त किया गया है।
उपसंचालक खनिज फरहत जहां ने बताया कि 14 नवंबर को खनिज निरीक्षक सुरेश कुमार कुलस्ते, खनिज सिपाही रजनीश तिवारी, परसराम काकोटे, मोहन जैतवार की टीम द्वारा ग्राम धपेरा में छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान रेत के अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त पाए जाने पर ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 54 एए 1198 का वाहन चालक हिमांशु पिता धर्मेंद्र धनकरे, ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 50 एएए 2904 का वाहन चालक जितेन्द्र पिता भजन लाल पिछोड़े और ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 50 एएए 0754 का वाहन चालक महेन्द्र पिता भजन लाल पिछोड़े रेत का अवैध रुप से परिवहन करते हुए पाए गए। तीनों ही वाहनों को जब्त कर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित खनिज शाखा प्रांगण में खड़ा कराया गया है। इन वाहनों के मालिको के विरूद्ध मप्र खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही के लिए कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *