Spread the love

चुनाव लड़ने के दौरान शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का लगाया आरोप
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड डीजी मैथिलीशरण गुप्त के खिलाफ दानिश कुंज कोलार में उनके बंगले के पड़ोस के प्लॉट मालिक इंजीनियर माधव गुप्ता ने ईओडब्ल्यू में शिकायत की है। माधव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पूर्व डीजी ने 2024 में भोपाल लोकसभा से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव के नामांकन के दौरान उनकी ओर से एक शपथ पत्र दिया था। शपथ पत्र में संपत्ति संबंधी जानकारी गलत है। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति की कीमत बेहद कम बताई है।
बंगला 1996 में खरीदा, 2010 में रजिस्ट्री हुई हैं। चुनाव नामांकन के दौरान शपथ पत्र दिया गया था, जिसमें उन्होंने स्वयं का बंगले (दानिशकुंज स्थित) की वर्तमान कीमत 3.10 करोड़ बताई है। साथ ही इस बंगले को उन्होंने 1996 में खरीदना बताया। गुप्ता का आरोप है कि इस बंगले की रजिस्ट्री 2010 में कराई गई। कीमत भी उनकी दी गई जानकारी से अधिक है। बंगले की मार्च 2010 में रजिस्ट्री के समय कीमत 23.60 लाख रुपए थी। लेकिन बंगले को 3.85 लाख रुपए में खरीदना बताया गया। बाकी की कीमत को अलग-अलग अदा किया गया था। इसके प्रमाण शिकायत आवेदन के साथ संलग्न कर दिए हैं। इंजीनियर माधव गुप्ता का ये भी आरोप है कि अपने रसूख का फायदा उठाकर मैथिलीशरण गुप्त ने उनके प्लॉट के कुछ हिस्से में कब्जा कर लिया है। जिसमें उन्होंने अवैध रूप से पार्किंग बनाई है। जिसकी शिकायत की तो मुझ पर ही धमकाने व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई। आए दिन हमें धमकाते हैं। मामले में पूर्व डीजी मैथिलीशरण गुप्त का कहना है माधव गुप्ता नियम विरुद्ध कंस्ट्रक्शन कर रहा है। मैंने इसके खिलाफ कई शिकायत कर रखी है। इसीलिए वह चोरी के साथ सीना जोरी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *