Spread the love

लोधीखेड़ा मंडल के ग्राम साईखेड़ा में आयोजित 68 वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुआ 521 मरीजों का इलाज

सेवा पखवाड़ा एवं 100 दिन सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ आयोजन

पांढुर्ना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा और 100 दिवसीय स्वास्थ्य और संकल्प जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर हर वर्गों तक सहायता पहुंचाने और जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। यही संदेश लेकर लोधीखेड़ा के ग्राम साईखेड़ा में आयोजित 68 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने यह बात कही। इस दौरान उन्होंने लोगों को 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य की श्रृंखला के तहत आयोजित इस शिविर में आए मरीजों से स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। उपस्थित जनसमुदाय को मोदी सरकार और डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा की जा रही सेवा, सहयोग एवं समर्पण रूपी कार्यों से अवगत कराया।  

इस दौरान सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सेवा, सुशासन और जनकल्याण का मार्ग दिखाया है। सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। भाजपा का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना है। पांढुर्णा भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा संगठन सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखता है और साईखेड़ा का यह स्वास्थ्य शिविर सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा जनता के हित में एक उत्कृष्ट प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल हेल्थ मिशन और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने की अपील की। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने भी संबोधित किया।  

  • ग्रामीणों ने माना चिकित्सा दल एवं आयोजकों का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चल रहे सेवा पखवाड़ा तथा 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य के अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत साईखेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, मधुमेह, महिला स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य एवं सामान्य रोगों की जाँच की गई। अनेक मरीजों को मौके पर ही दवाइयाँ वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्यक्रम के लिए चिकित्सा दल एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

स्वास्थ्य शिविर में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, वरिष्ठ नेता संतोष जैन, हरीश बत्रा, जनपद अध्यक्ष संजय भुते, जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, लोधीखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे, नगर मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े, सरपंच संगीता दिलीप ठाकरे, उपसरपंच सुभाष परतेती, मंडल महामंत्री हरिदास धुर्वे, दीपक नाईक, ज्ञानेश्वर मोहिते, तुलसीराम चौधरी, रामकृष्ण बुटे, राजु नरोटे, पप्पू ठाकुर, दिलीप ठाकरे, खेमराज सोनेकर, दिनेश भलावी, जोसना मदनकर, बाबा माने, विनोद कुमरे, देवेन्द्र ठाकरे, मनोज जुनघरे, नेमा सावरकर, प्रभाकर भुते, नरेंद्र घंगारे, धनंजय राय, प्रफुल देवतले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व मरीज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *