Spread the love

भोपाल। भोपाल नगर निगम ने अपने कर्मचारियों की हाजिरी को व्यवस्थित करने के लिए फेस अटेंडेंस सिस्टम शुरू किया है लेकिन यह सिस्टम अब उसके लिए चुनौती बनकर खंड़ा हो गया है।
निगम ने अपने कर्मचारियों की उपस्थ्ति को देखने के लिए यह सिस्टम लागू किया था। लेकिन विगत एक माह के आकंड़ो ने निगम की आतंरिक व्यवस्था को उजागर कर दिया है। इस सिस्टम में निगम के करीब 16,000 से अधिक कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। लेकिन हाजिरी के आंकड़ों से यह सामने आया है कि प्रतिदिन दो से डाई हजार कर्मचारी हाजिरी नहीं दे रहे है। इससें निगम प्रशासन को यह जानने में दिक्कत हो रही है कि ये कर्मचारी सही में अनुपस्थित है या फिर उन्हें किसी सोंची समझी रणनीति के तहत इससें बाहर रखा गया है।
सूत्रों के अनुसार निगम के अधिकारी और नेताओं के बंगले पर तैनाती भी एक कारण हो सकती है। क्योकि निगम के सैकड़ों कर्मचारियरें को उनके मूल कार्यस्थल की जगह नेताओं ओर वरिष्ठ अधिकारियों के बंगलें पर तैनात किया गया है। अब ऐसे में इन कर्मचारियो की उपस्थित उनके अधिकारिक कार्यस्थल से 50 मीटर के दायरे से बाहर होने के चलते इस फेस अटेंडेंस सिस्टम मे वह अनुपस्थित हो जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *