Spread the love

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीमती अश्वनी पराँजपे राज़वाड़े की नियुक्ति की है।
श्रीमती पराँजपे इसके पूर्व महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा की जबलपुर महानगर की जिला अध्यक्ष रही है। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद से सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने के साथ परिषद में विभिन्न दायित्व का निर्वहन उन्होने किया है।
अश्वनी पराँजपे राज़वाड़े की नियुक्ति पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, सांसद आशीष दुबे, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिप अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *