Spread the love

ईओडब्ल्यू ने दर्ज की चार सौ बीसी, गबन सहितभ्रष्टाचार की धाराओ में एफआईआर
मंडला। ईओडब्ल्यू द्वारा मंडला जिले की पंचायत बेलखेडी के सरपंच और सचिव पर बिना निर्माण कार्य कराये ही 22 लाख 87 हजार 370 रूपये का गबन करने के आरोप मे सरपंच ग्राम पंचायत बेलखेडी, जनपद पंचायत बीजाडांडी बीरन सिंह काकोडिया और सचिव ग्राम, पंचायत बेलखेडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अरोपियो के खिलाफ धारा 409, 420, 120बी सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओ में मामला कायम किया गया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार को ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत बेलखेडी में पदस्थ तत्कालीन सरपंच बीरन सिंह काकोडिया एवं सचिव मिथलेश उददे के द्वारा ग्राम बेलखेडी एवं ग्राम बीरमपुर में होने वाले विकास कार्येा में अनुचित रूप से बिना काम कराये लाखो रुपये का गबन किये जाने की शिकायत की गयी थी। शिकायत मिलने पर की गई जॉच में सामने आया की ग्राम पंचायत बेलखेडी में साल 2014 से साल 2022 तक कई निर्माण कार्यो के लिय शासन द्वारा पैसा आंवटित किया गया था। इस दौरान बीरन सिंह काकोडिया सरपंच,मिथलेश उददे सचिव, ग्राम-पंचायत बेलखेडी द्वारा फर्जी कार्य कागजो पर दिखाकर बिना निर्माण कार्य कराये ही 22 लाख 87 हजार 370 रूपये आहरण करके गबन करना पाया गया। उपरोक्त सरपंच और सचिव के द्वारा अपने 6 साल के कार्यकाल में शासन की अनेक योजनाओं के अंतर्गत गांव में सीसी रोड,चौपाल सभा निर्माण,पुलिया एवं नाली निर्माण,पंचायत भवन की मरम्मत के सहित 9 कामो के लिये स्वीकृत रकम को बिना काम कराये ही दोनो आरोपियों ने संयुक्त हस्ताक्षर कर सरकारी रकम का आहरण कर गबन कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *