Spread the love

जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर लकी ट्रेवल्स की एक बस तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें कई यात्री घायल हो गये, घटना की सूचना मिलने पर खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज के लिये रांझी सिविल अस्पताल पहुंचाया.
खमरिया पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 15 से अधिक यात्री घायल हुये, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है.पुलिस के मुताबिक लकी ट्रैवल्स की एक यात्री बस जबलपुर से डिंडोरी जा रही थी.
खमरिया थाने से कुछ दूरी पर ही यह बस सामने आ रहे एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में पलट गई.
घटना के बाद क्षेत्र में चीख पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायलों को इलाज के लिये रांझी अस्पताल पहुंचाया. वहां से तीन घायलों को मेडिकल रेफर कर दिया गया.
पुलिस ने रोड में पलटी बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया तब जाकर अवरुध्द मार्ग शुरु हो सका.
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *