Spread the love

जबेरा थाना पुलिस ने किया अंधे हत्याकांड का खुलासा

दमोह ! 15 नवंबर को फरियादी अशोक कड़ेरै पिता बेनी प्रसाद कड़ेरै उम्र 29 साल निवासी ग्राम पुरनयाउ थाना जबेरा ने रिपोर्ट लेकर आई थी कि 14 नवंबर 2025 की दरमियानी रात्रि में इसके छिंदा वाले तालाब के पास खेत में बनी टपरिया में इसके पिता बेनी प्रसाद कड़ेरै पिता राम सेवक कड़ेरै उम्र 55 वर्ष निवासी पुरानियाओं की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात हथियार से मारपीट कर हत्या कर दी है इस रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 326 / 2025 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ! पुलिस अधीक्षक द्वारा इस प्रकरण की गहन सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश थाना प्रभारी जबेरा और एसडीओपी तेंदूखेड़ा को दिए थे थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान द्वारा थाना जबेरा एवं चौकी संग्रामपुर से टीम गठित पुलिस टीम गठित कर एवं साइबर सेल दमोह की टीम द्वारा घटित किए गए अंधे हत्याकांड की बारीकी से जांच कर संदेही को दिनांक 5 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई तो आरोपी रवि उर्फ चिन्नू रैकवार पिता शिवकुमार रैकवार उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम देवतरा थाना जबेरा जिला दमोह ने बताया कि दिनांक 14 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:00 बजे चंदू उर्फ बेनी प्रसाद कड़ेरै से खेत पर सिंचाई के पानी को लेकर विवाद हुआ था जो की 14 और 14 नवंबर 2025 की रात्रि आरोपी अपने खेत जा रहा था तभी चंदू उर्फ बेनी प्रसाद कड़ेरै द्वारा अपनी टपरिया के पास आरोपी को अनावश्यक गाली गलौज की गई जिससे आरोपी रवि और चिन्नू रैकवार ने गुस्से में अपने हाथ में लिए लोहे के हास्य से चंदू और बेनी प्रसाद कदर की गर्दन पर मारपीट कर दी जिससे चंदू उर्फ बेनी प्रसाद कड़ेरै की मौत हो गई वह आरोपी द्वारा हंसिया तालाब के किनारे छुपा दिया गया था जो की 5 दिसंबर को आरोपी रवि उर्फ चिन्नू रैकवार प्रथम शिवकुमार रैकवार में 36 वर्ष निवासी रामदेव द्वारा थाना जबेरा जिला दमोह को मौका स्थल पर ले जाकर जपती की गई व गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे से उसे जेल भेज दिया गया ! आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गणेश दुबे ,प्रधान आरक्षक 245 देवेंद्र रैकवार , प्रधान आरक्षक 250 सतीश नामदेव, आरक्षक 441 विवेक कटारे , आरक्षक 559 वीरेंद्र वाडेकर एवं साइबर सेल टीम दमोह का महत्वपूर्ण भूमिका रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *