Spread the love

ताल से ताल मिलाते हुये मनमोहक एवं शानदार प्रस्तुति


अमलाई। शारदेय नवरात्र के अवसर पर चीनी मित्र मंडली आयोजन समिति एवं मास्टर ट्रेनर जूली जैन के निर्देशन एवं अनीश सिंह कोरियोग्राफर राहुल शुक्ला के मार्गदर्शन में दुर्गा मंदिर प्रांगण में ग्रांट गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया ।गरबे में की महिलाओं एवं बच्चियों द्वारा गुजराती गीतों की धुनों हाँथों में, हॉथों में इंडिया स्टिक लिये ताल से ताल मिलाते हुये मनमोहक एवं शानदार गरबे की प्रस्तुती दी गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। गरबा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन समिति द्वारा गरबा स्थल पर आकर्षक लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था केपर्याप्त इंतजाम कराये गये। गरबा में लगभग 250 महिलओं एवं बच्चियों ने हिस्सा लिया। गरवे में शानदार प्रदर्शन करनें पर महिलाओं एवं बच्चों को आयोजन समिति द्वारा उचित पारितोषक देकर पुरूष्कृत किया गया।
देवी गीतों पर दी गई डांडिया एवं गरबा की शानदार प्रस्तुतियों में थिरके प्रतिभागी
गरबा महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ा। इस महोत्सव में कॉलेज, स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ कई समूह में युवा वर्ग एवं ग्रहणी पहुंचा। इस विराट गरबा महोत्सव आयोजन का शुभारंभ ने मातारानी का पूजन व दीप प्रचलन कर किया। इसके बाद मधुर देवी गीतों की प्रस्तुति दी गई ।गरबा जिसमें आकर्षक जातीय परिधान कलात्मक सहारा, कोमल और तरल चालें और ऊर्जा के गरबा नृत्य प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण रहे।
महोत्सव में रश्मि खरे ,मोना पूरी, साक्षी पुरी ,लक्ष्मी ओटवानी, सरिता सिंह ने जजेस के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया ।गरबा महोत्सव में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। जहां आस्था से सराबोर माहौल में जोउत्साह और उमंग देखने को मिली वह अपने आप में अनोखी थी। गरबे की थाप शुरू होते ही जो प्रतिभागियों के पैर थिरके तो फिर देर रात तक रुकने का नाम ही नहीं लिया। माता की आराधना में एक और जहां शक्ति की स्तुति हो रही थी वहीं दूसरी ओर युवा उमंग अपने पूरे जोश में दिखी। जहां लोग नए दौर में संस्कृति और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं वही यहा आए युवा पूरी तरह से संस्कृति और संस्कार के साथ गरवा में शामिल हुए। महोत्सव के दौरान माता काली एवं महिषासुर युद्ध का मंचन किया गया। इसके अलावा कई प्रस्तुतियां प्रतिभागियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय द्विवेदी ने किया एवं आभार प्रदर्शन पार्षद पवन कुमार चीनी ने किया। ग्रांड गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास पुरी उपस्थित रहे।
यह रहे उपस्थित
गरबा महोत्सव में प्रमुख रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता नगर पालिका धनपुरी के उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, बलमीत सिंह खनूजा, सुजीत सिंह चंदेल ,दौलत मनवाणी, अरविंद नायक ,चंद्रिका द्विवेदी, ज्योति शर्मा, सोनू आहूजा व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप पुरी सुनील ओटवानी, ज्योति शर्मा, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा, मयंक सिंह, अजय दहिया, अजय यादव, पार्षद प्रीति साहू, श्रद्धा तिवारी, वेदक पटेल, रंजन सोनी, अर्चना यादव, सचिन पुरी, यदुराज पनिका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *