शायरों ने पढ़े कलाम मौलानाओं ने की तक़रीर
आज निकलेगा विशाल चादर जुलूस



दमोह – दमोह का चिश्ती नगर इस वक़्त अकीदत का केन्द्र बना हुआ है जहाँ महान सूफ़ी हज़रत ख्वाजा अब्दुस्सलाम चिश्ती का वार्षिक उर्स मुबारक चल रहा है इस उर्स मुबारक में प्रदेश के अनेक शहरों से अकीदतमंदों ने शिरकत की वहींशायरों ने ख्वाजा साहब की शान में कलाम पढ़े तो अतिथि मौलाना साहब ने तक़रीर कार्यक्रम पेश किया पुराना बाज़ार नंबर 02 चिश्ती नगर में स्थित दरगाह ख्वाजा अब्दुस्सलाम साहब चिश्ती के दरबार में इस्लामी कलेण्डर के अनुसार चाँद की आठ तारीख़ 12 अक्टूबर दिन शनिवार शाम 7 बजे ख्वाजा साहब के आस्ताने पर फातिहा कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ज़ायरीन ने मज़ार शरीफ़ पर चादर फूल पेश किए और दुआएँ माँगी । आज 13 अक्टूबर दिन रविवार दोपहर 3 बजे से हाजी कासिम ठेकेदार हाजी हासिम ठेकेदार के मकान ख़ानक़ाह से उठेगा संदली चादर जुलूस जो नगर के मुख्य मार्ग घंटाघर से होते हुए वापस मज़ार शरीफ चिश्ती नगर जुलूस पहुँचेगा जहाँ शाम 7 बजे चादर चढ़ाई जायेगी । वहीं रात 9 बजे से तक़रीर कार्यक्रम रात 11 बजकर 20 मिनिट पर फ़ातिहा विशाल होगी वहीं बाद फातिहा क़व्वालों द्वारा सूफ़ी क़व्वालियों का कार्यक्रम आयोजित होगा ।
