
हटा /पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी हटा श्री प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन में संपूर्ण जिले में अवैध पटाखो / आतिशबाजी मे लिप्त व्यक्तियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत थाना प्रभारी हटा निरीक्षक मनीष कुमार के द्वारा थाना हटा क्षेत्रार्तगत अवैध पटाखा / आतिशबाजी के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु टीमे गठित की गई है। उक्त अभियान के तहत् दिनांक 11/10/24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, गौरीशंकर वार्ड शिक्षक कॉलोनी, लकड़ी के टाल के पीछे अवैध रूप से आतिशबाजी पटाखो का संधारण किया गया है। जो मुखबिर के द्वारा प्राप्त सूचना पर पृथक-पृथक टीमे रवाना की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त स्थान पर जाकर प्रथम पुलिस टीम के द्वारा रेड कार्यवाही की गई जो मौके पर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसके द्वारा स्वंय का नाम विनय पिता परषोत्तम तंतवाय निवासी कमला नेहरू वार्ड हटा बताया। उपरोक्त व्यक्ति की सहमति से उपरोक्त स्थान पर बने कमरो को चैक किया गया। जो कमरो में 35 नग कार्टून जिनमे आतिवाजी पटाखे फुलझडी आदि रखे होना पाया गया इसी प्रकार द्वितीय टीम द्वारा मुखबिर के बताये उपरोक्त स्थान पर रेड कार्यवाही की गई जो मौके पर एक महिला उपस्थित मिली जिसके द्वारा स्वंय का नाम प्रेमवती असाटी पति कृष्णकुमार असाटी निवासी कमला नेहरू वार्ड हटा बताया। उपरोक्त महिला की सहमति से उपरोक्त स्थान पर बने कमरो को चैक किया गया। जो कमरो में 17 नग कार्टून जिनमे आतिवाजी पटाखे फुलझडी आदि रखे होना पाया गया। उपरोक्त दोनो के द्वारा उपरोक्त आतिशबाजी पटाखे रखने के संबध में कोई वैध दस्तावेज / लायसेंस नही होना बताया गया। जो उपरोक्त का कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 288 एवं विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9 (ख) के तहत दण्डनीय होने से उपरोक्त आतिशाबाजी पटाखो 35 नग कार्टून एवं 17 नग कार्टून कुल 52 नग कार्टून कुल कीमती 175000/- रूपये को विधिवत जप्त कर थाना हटा में उपरोक्त आरोपियान के विरूध्द क्रमशः अपराध क्रमांक 439/24 एवं 440/24 पंजीबध्द किया गया है।उपरोक्त अवैध आतिशबाजी पटाखे के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही किये जाने में निम्नलिखित अधिकारीयो / कर्मचारीयो को सराहनीय योगदान रहाः निरीक्षक मनीष कुमार थाना प्रभारी हटा, उपनिरीक्षक नरेन्द्र तिवारी, सहा. उप निरीक्षक सुंदरलाल, प्र. आर. पूरन अठ्या, आर गौरव मिश्रा, पवन पटैल, अजय नायक, दीपक सिंह, रत्नेश तिवारी, रोशनी राजपूत एवं जिला विशेष शाखा दमोह से उप निरीक्षक सतीश राठौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
