Spread the love


भोपाल। राज्य शासन ने बुधवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 28 और राज्य वन सेवा के 20 अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। नर्मदापुरम जिले में सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में डीएफओ मयंक गुर्जर को हटाकर वन मुख्यालय में अटैच किया। वहीं पीसीसीएफ बिभाष ठाकुर को संरक्षण शाखा से हटाकर आरएंडडी शाखा का जिम्मा सौंपा गया है। संजय टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर व एपीसीसीएफ अमित कुमार दुबे को वन मुख्यालय बुलाकर संरक्षण शाखा की कमान दी गई है। वहीं कटनी डीएफओ गौरव शर्मा को नर्मदापुरम डीएफओ की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि नर्मदापुरम में बड़े स्तर पर सागौन और साल के पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा विधानसभा में उठने के बाद से मामले में जांच चल रही है। इस मामले में मयंक गुर्जर को चार्जशीट देने का प्रस्ताव भी राज्य शासन को भेजा गया है। 15 डीएफओ वन मंडल में डीएफओ बदल दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विभाष कुमार ठाकुर को पीसीसीएफ (संरक्षण) से हटाकर पीसीसीएफ अनुसंधान-विस्तार, अमित कुमार दुबे को एपीसीसीएफ / प्रोजेक्ट संचालक से संजय टाइगर रिजर्व-एपीसीसीएफ, फुलनीराज फुलझेले को सीसीएफ, लघु वनोपज संघ से सीसीएफ, वन विकास निगम, मंटराम बघेल को सीसीएफ, उज्जैन से सीसीएफ, जबलपुर, कमल अरोरा को सीएफ, जबलपुर से सीएफ, छिंदवाड़ा, मधु वी. राज को सीएफ, छिंदवाड़ा से सीएफ, बैतूल, आलोक पाठक को सीएफ, वन विकास निगम, भोपाल से सीएफ उज्जैन, बासु कनोजिया को सीएफ, बैतूल से सीएफ, खंडवा, क्षितिज कुमारओएसडी मंत्रालय से सीएफ भोपाल वर्किंग प्लान, विपिन कुमार पटेल को डीएफओ, अनूपपुर से डीएफओ, वर्किंग प्लान, जबलपुर, प्रदीप मिश्रा को डीएफओ, इंदौर से डीएफओ, वर्किंग प्लान, बैतूल, अब्दुल अलीम अंसारी को डीएफओ, नौरादेही सेंचुरी से डीएफओ, वर्किंग प्लान, सिवनी, नरेश कुमार दोहरे को डीएफओ, रतलाम से एसीएफ, वन मुख्यालय, प्रकाश वर्मा को डिप्टी डायरेक्टर बांधवगढ़से डिप्टी डायरेक्टर कान्हा, अनिल चौपड़ा डीएफओ, हरदा को एसीएफ, वन मुख्यालय, पुनीत गोयल को डिप्टी डायरेक्टर, कान्हा से डिप्टी डायरेक्टर पेंच, अंकित पांडे को डीएफओ, ग्वालियर से ओएसडी मंत्रालय, गौरव शर्मा को डीएफओ, कटनी से डीएफओ, नर्मदापुरम, पुनीत सोनकर को डीएफओ, डिंडौरी से डीएफओ, जबलपुर, अशोक सोलंकी को एसीएफ, वन मुख्यालय से डीएफओ, डिंडौरी, रजनीश सिंह को डिप्टी डायरेक्टर, पेंच से डीएफओ, नौरादेही सेंचुरी, गर्वित गंगवार को डीएफओ, पन्ना से डीएफओ, कटनी, मयंक गुर्जर को डीएफओ, नर्मदापुरम से डीएफओ, वन मुख्यालय भोपाल, स्वरूप दीक्षित को एसीएफ ईको टूरिज्म बोर्ड से डीएफओ, पूर्व छिंदवाड़ा और ऋषि मिश्रा को डीएफओ, जबलपुर से डीएफओ, छतरपुर, सर्वेश सोनवानी कोडीएफओ, छतरपुर से दिल्ली डिपो जनसंपर्क, डेविड व्यंकटरावको एसीएफ वन विकास निगम से डीएफओ, अनूपपुर, अरिहंत कोचर को डीएफओ, बालाघाट से डीएफओ, दक्षिण बैतूल पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *