दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा है हर मंगलवार को जनसुनवाई होती है, आज मंगलवार को फिर से जनसुनवाई है और जनसुनवाई में हमने पिछली बार एक नया फीचर ई-जनसुनवाई का जोड़ा था, इस बार भी हमारे सभी तहसीलों में हितग्राही तहसील कार्यालय से जुड़ेंगे और वहीं संबंधित विभाग जिसकी उनकी शिकायत है, संबंधित विभाग के अधिकारी भी तहसील में बैठेंगे, तहसीलदार भी बैठेंगे। सभी लोग वहीं बैठकरके और इलेक्ट्रॉनिकली चर्चा करेंगे और उसी में इसका समाधान कराया जायेगा। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा पांच से 10 हितग्राही ऐसे है जिनको की ई-जनसुनवाई के माध्यम से सुनें और तहसील मुख्यालय पर ही वह हितग्राही भी आएँगे और संबंधित विभाग के अधिकारी भी वहीं उनके बगल में बैठेंगे ताकि इसका समाधान जल्दी से जल्दी किया जा सके। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा इस बार एक काउंटर हमने सीएम हेल्पलाईन और दमोह हेल्पलाईन का लगाया। सीएम हेल्पलाईन और दमोह हेल्पलाईन के हितग्राहियों को आमंत्रित किया गया हैं जिनकी शिकायतें एस सी, एस टी, ओ बी सी और विमुक्त जाति इन विभागों से संबंधित है। मतलब अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग और विमुक्त जाति विभाग इन चार विभागों संबंधी शिकायतें जैसे यदि मान लीजिए किसी का बच्चा ट्राइबल हॉस्टल में पढ़ता है, अनुसूचित जाति के हॉस्टल में पढ़ता है या ओबीसी हॉस्टल में पढ़ता है और हॉस्टल में उनकी कोई शिकायतें हैं, किसी प्रकार की छात्रवृत्ति से संबंधित शिकायतें हैं या फिर और कोई भी शिकायत जो की इन विभागों से संबंधित हैं, तो जिन्होंने दमोह हेल्पलाइन में शिकायत की है वह आ सकते हैं। उनको शिकायत की कॉपी लाने की जरूरत नहीं है। वह सीधे आ सकते हैं। उनका एक काउंटर अलग से होगा दमोह हेल्पलाइन और सी एम हेल्पलाइन का वहाँ पर वह जाएंगे, वहाँ एक व्यक्ति उनकी सहायता के लिए होगा। वह अपनी शिकायत का नंबर या अपनी खुद की बेसिक जानकारी देंगे, उस शिकायत का प्रिंट आउट निकाला जाएगा और उनको एक्सप्रेसवे से यानी जैसे ही वह आते हैं उनको तत्काल हमारे पास लाया जाएगा और तुरंत उनकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इस प्रकार से आज जनसुनवाई की व्यवस्था रहेगी।

