Spread the love

पदभार ग्रहण के पूर्व सुबह लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

दमोह : नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद दमोह में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नगरपालिका की सभी शाखाओं के अधिकारियों एवं विभाग प्रमुख से बैठक कर चर्चा की पदभार ग्रहण करने के पूर्व प्रात: 6 बजे से शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नवागत सीएमओ ने कहा मेरी प्राथमिकता शहर में सफाई व्यवस्था अच्छी रहे, बकाया कर की वसूली की जाए, शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले, सीएम हेल्पलाइन का निराकरण जल्द हो सके, शहर में जल प्रदाय सुचारू रूप से संचालित रहे। सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से नगर पालिका दफ्तर आए आदि कार्य रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *