दिव्यांग बालिकाओं के साथ समाजसेवी संतोषी अनिल गजभिए ने फहराया तिरंगा

छिंदवाड़ा – दिव्यांग जनों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोषी अनिल गजभिए ने दिव्यांग बालक बालिकाओं के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और सभी को 77 में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। गजभिए ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक जीवंत इतिहास, एक मजबूत संकल्प और एक उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। 26 जनवरी 1950 को ठीक इसी दिन भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ और हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा – एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य। कार्यक्रम की अध्यक्षता आधार फाउंडेशन के संस्थापक एवं सक्षम के जिला अध्यक्ष इंजी. महेश किन्थ ने की।

किन्थ ने शुभकामनाएं देते हुए वीर जवानों और सपूतों को स्मार्ट किया जिन्होंने भारत को स्वतंत्र बनाने में हंसते-हंसते अपना जीवन दांव पर लगा दिया।
इस अवसर पर दिव्यांग बालक बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ देशभक्तों के रूप में सबका मन मोह लिया। पूरा आधार फाउंडेशन परिसर देश भक्ति में हो गया आधार फाउंडेशन की संचालिका एवं अध्यक्ष सरिता पांडे ने सभी का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर रेणुका तिवारी, जुबेदा बानो, नूरी खान, नाजबीन, पिकी चैधरी, सपना वर्मा, पार्किसन डिसीज एंड मूवमेंट डिसआॅर्डर सोसायटी मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता भूमेश्वरी धुवारे, आधार फाउंडेशन की उपाध्यक्ष बिन्दु यादव, सचिव सुमित्रा पवार सहित संपूर्ण स्टाफ एवं दिव्यांग बालक बालिकाएं, उनके अभिभावक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
