Spread the love

खरगोन। करीब 8 माह पहले भीकनगांव थानाक्षेत्र के ग्राम मालखेड़ा स्थित मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दानपेटी व नकदी बरामद करने का दावा किया है। चोरी के बाद आरोपी ने रुपए बोरी में बांधकर गढ्ढे में गाड़ रखे थे। आरोपी गांव में मजदूरी करने आया था, इस दौरान मंदिर में ढोल बजाते समय दानपेटी देख नियत डोली और चोरी करने के बाद फरार हो गया था।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 29 फरवरी 2024 को शिव मंदिर ग्राम मालखेडा का ताला तोडकर मंदिर में रखी दानपेटी व उसके अंदर रखे दान के पैसे करीबन 2000 रुपए चोरी हुए थे। सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान मालखेडा के रहने वाले महेश के घर 7 दिन से कोई बाहरी व्यक्ति के रहने की सूचना मिली थी। पूछताछ में महेश ने बताया कि मेरा दोस्त तुफान उर्फ छोटू निवासी ग्राम सिरलाय थाना बडवाह का रहने वाला है। हम लोगो की दोस्ती बडवाह जेल में हुई थी जो मेरे साथ गाँव मे मजदूरी करने के लिए साथ आया था। 28 फरवरी को वह मंदिर में ढोलक बजाने के लिए गया था, इसके बाद से नही लौटा। तूफान ढोली पर संदेह होने के कारण लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उस पर चोरी व आम्र्स एक्ट का प्रकरण भी पूर्व में दर्ज है। मुखबिर सूचना के आधार पर तुफान उर्फ छोटू को पुलिस ने पकड़ा व चोरी के बारे में पूछने पर उसने उक्त चोरी को करीत करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से चुराई हुई दान पेटी व 1 यूरिया की बोरी में चिल्लर कुल 1963 रुपये तालाब किनारे झाडिय़ो के बीच गड्डे में गाड कर रखना स्वीकार किया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *