
खरगोन। शहर की सिमोन जायसवाल ने 16वीं ऑल इंडिया आईपीएससी गल्र्स शुटिंग चैंपियनशीप में सटिक निशाना लगाकर गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सिमोन की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर व्याप्त है।
पिता पारस जायसवाल ने बताया सिमोन एमराल्ड हाईट इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा होकर शुटिंग में भी रुचि रखती है, उसकी इसी रुची को देखते परिवार ने उसे प्रोत्साहित किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने है। सिमोन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता- पिता के साथ कोच वि गणेश को दिया।
