
कांचघर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वारदात से सनसनी
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांचघर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब कॉलोनी में चल समारोह निकल रहा था। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नवीन शर्मा के रूप में हुई है।
घमापुर थाना प्रभारी ने बताया, कि नवीन शर्मा निवासी कांच का हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर था, जो कल रात अपने दोस्त के घर गया हुआ था और जब वह अपने घर जाने के लिए निकला, तो देखा कि उसके वाहन पर कुछ लोग शराब खोरी कर रहे हैं। जिस पर उसने युवकों को हटाने के लिए कहा, तो शराब के नशे में धुत युवक उससे विवाद करने लगे, वाद विवाद इतना बढा की नौबत मारपीट तक की आ गई, इसी बीच शनि नामक युवक ने अपनी जेब में रखा चाइनीज चाकू निकाला और लगातार युवक पर कई बार किये, युवक के पेट में चाकू फंसा रह गया।
नवीन शर्मा रात करीब 1 बजे दशहरा समारोह देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे कॉलोनी में रहने वाले सनी कोल, हर्षित गौतम और अमन चौधरी शराब पीते हुए मिले। नवीन ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और उन्होंने नवीन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नवीन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं| पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
मृतक के भाई का आरोप…
मृतक के भाई ने बताया कि नवीन का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था। वह सिर्फ शराब पीने से मना करने गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में शराबखोरी की समस्या गंभीर है। कई बार युवक आपस में झगड़ जाते हैं और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने बताया कि वे रात में घर से निकलने से डरते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस को गश्त बढ़ानी होगी और शराब माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।
आरोपी एक हत्या का चश्मदीद गवाह है………….
जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में आरोपित शनि नामक युवक पूर्व में हुई घमापुर थाना अंतर्गत स्थित गोपाल होटल क्षेत्र में राकेश गोटिया नामक युवक की गोली मारकर की गई हत्या में चश्मदीद गवाह है। जिसमें वह मृतक युवक के साथ ही था और गैंगवार के चलते आरोपितों ने हत्या को अंजाम दिया था।
