
गुना। नपा अध्यक्ष द्वारा अभी हाल ही में दिये गये वयान के अनुसार नगर पालिका गुना के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी सहित 7 पार्षदों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में आज मानहानि का मुकदमा पेश कर दिया गया है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका के उपाध्यक्ष सहित 7 पार्षदों के द्वारा झूठे एवं मिथ्या आरोपों के सहारे राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास किया जा रहा हैं, वह लगातार झूठे आरोप लगाकर न केवल मेरी छवि खराब कर रहे हैं ,बल्कि भाजपा की नपा परिषद में कांग्रेस के कुछ पार्षदों के साथ मिलकर शहर के विकास में रोड़ा अटकाने का भी प्रयास कर रहे हैं। यही नहीं उक्त पार्षद जिला प्रशासन के समक्ष भी झूठी शिकायतें कर प्रशासन पर दबाव वनाने का प्रयास कर रहे हैं,जबकि इनमें से अधिकांश भाजपा पार्षद खुद तरह तरह के आरोपों के घेरे में हैं।
पूर्व में भी कुछ भाजपा पार्षदों द्वारा कॉग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर कलेक्टर न्यायालय में झूठे आरोप लगाकर शिकायत की गई थी,जो झूठी पाये जाने पर खारिज कर दी गई थी।इसके
पूर्व में भी मैंने न पा उपाध्यक्ष के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, लेकिन भाजपा संगठन व वरिष्ठ नेताओं के कहने पर तत्समय यह मुकदमा वापस ले लिया था।
इस दौरान किये गये वायदे के वाद भी उनके द्वारा लगातार झूठी शिकायतें और मिथ्या आरोप लगाकर, लगातार न केवल मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है,बल्कि समाज में भी मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में झूठे आरोंपो युक्त एक वायरल वीडियो में वयान देंने वाले व्यक्ति ने भी पुलिस के समक्ष माना था कि यह वीडियो न पा उपाध्यक्ष द्वारा फर्जी तरीके से बनवाया गया था,इसके वाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
इसके वाद से भी लगातार झूठे आरोप लगाकर भाजपा शासित नपा की महिला अध्यक्ष को भाजपा के ही नपा उपाध्यक्ष सहित सात पार्षदों द्वारा जबरिया मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
इन सभी को पार्टी संगठन द्वारा अनुशासन हीनता के संबंध में समय समय पर नोटिस भी दिये गए हैं एवं मेरे द्वारा भी कई बार जिले से लेकर प्रदेश संगठन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संदर्भ में लिखित में अवगत कराया जा चुका है।इसके वाद भी पार्टी के इन पार्षदों द्वारा मुझ महिला भाजपा न पा अध्यक्ष के खिलाफ रोज नये षडयंत्र रचे जा रहे हैं,जिससे न केवल मेरी छवि धूमिल हो रही है,वल्कि भाजपा संगठन की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है।
लेकिन इसके वाद भी इन पार्षदों के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं हो सकी है, और इसी से हौंसला पाकर यह सभी न केवल मुझे व मेरे परिवार को बदनाम कर रहे हैं ,बल्कि पार्टी की छवि भी निरंतर धूमिल कर रहे हैं ।
इस संदर्भ में जब किसी भी स्तर से मुझे पार्टी व वरिष्ठ नेतृत्व का संरक्षण नहीं मिला तब मुझे मजबूरन इन सभी के खिलाफ माननीय न्यायालय के समक्ष मानहानि का मुकदमा पेश करना पड़ा है।
