Spread the love

खरगोन। दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए लगातार सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। चलित खाद्य प्रयोगशाला के जरिये शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भ्रमण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को मिलावट के प्रति जागरुक किया गया। चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से शासकीय कन्या हायर सेंकन्डरी स्कूल बालसमूद की छात्राओं को मिलावट के प्रति जागरुक किया एवं सामान्य परीक्षण करके बताया गया और फुड फोर्टिफिकेशन के बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचएल आवास्या ने बताया टीम ने 20 खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थो की शुद्धता की तत्काल प्राथमिक जांच की। इसमें सेव, मिक्चर,मोतीचुर लड्डू, दूध, मावे, हल्दी, मिर्च, धनिया, बेसन, सेवा, मैदा जैसे खाद्य पदार्थो एवं मसालों के सैंपल लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *