Spread the love

छिंदवाड़ा – आधार फाउण्डेशन में बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगजनों के लिये परासिया रोड पोआमा, छिंदवाड़ा में संचालित पुर्नवास एवं विकास केन्द्र आधार फाउण्डेशन द्वारा दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें अमरवाड़ा की बंजारा समाज की सक्रिय महिला सुनीता बंजारा जो विगत् कई वर्षो से स्व सहायता का संचालन कर समूहों एवं समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है । सुनीता बंजारा के कार्यो की सराहना करते हुये आज आधार फाउण्डेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल सुुश्री अनुसुईया उइके ने उन्हे सम्मानित किया । इस अवसर पर आधार फाउण्डेशन की अध्यक्ष श्रीमती सरिता पाण्डे, जिला अध्यक्ष महेश किंथ, समाजसेवी संतोषी गजभिये, दीपक राज जैन एवं समस्त स्टाप द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएंॅ दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *