Spread the love

इन्दौर। लोकायुक्त टीम इन्दौर ने एक ट्रैप कार्रवाई में पांच हजार की रिश्वत लेते महेंद्र सिंह राठौर (बीआरसी), जनजाति कार्य विभाग, निवाली जिला बड़वानी को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। मामला कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र का है जिसमें उपयंत्री अश्विन डागर ने उक्त राशि आवेदक जितेंद्र सोनी प्रभारी प्रधान अध्यापक से मांगी थी। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय को जितेंद्र सोनी, प्रभारी प्रधान अध्यापक खत्री फलिया , तहसील निवाली,जिला बड़वानी ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी प्राथमिक शाला में बालिका शौचालय रिपेयरिंग हेतू, स्कूल मद में 20,000/- की प्राप्ति हुई किंतु तकनिकी समस्या के चलते, आज पर्यंत उक्त राशि का आहरण नहीं हो सका है। इसके बावजूद उन्होंने व्यक्तिगत राशि से संबंधित कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करा लिया हैं। किंतु जब कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र जमा करने की बारी आयी तो अश्विन डागर (उपयंत्री) एवं महेंद्र सिंह राठौर (बीआरसी), जनजाति कार्य विभाग, निवाली जिला बड़वानी के द्वारा 5000/- (पांच हजार रुपये) की रिश्वत मांगी जा रही हैं। लोकायुक्त द्वारा शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने पर की सब इंजीनियर ने राशि बीआरसी को देने का कहा था वहीं बीआरसी ने भी आवेदक से 5000/- रुपए सब इंजीनियर डागर और स्वयं के लिए रिश्वत की मांग की के बाद टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई आयोजित की जिसमें राशि आज 18 मार्च को देने की बात हुई। बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर ने आवेदक को रिश्वत राशि लेकर आज बड़वानी रोड राजपुर स्थित SBI बैंक के ATM पर बुलाया जहां उसका निवास भी है। यहीं जब महेंद्र सिंह राठौर ने आवेदक से 5000/- रुपए की रिश्वत ली तो आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया। और दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बी एन एस 2023 की धारा 61(2) के अतर्गत लोकायुक्त विपुस्था में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर रेस्ट हाउस, राजपुर पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त इन्दौर की इस ट्रैप कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सुनील तालान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष नायडू, रामेश्वर निंगवाल, कमलेश परिहार, मनीष माथुर ट्रैप दल में सम्मिलित रहे।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।आमजन से अपील है की कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इन्दौर पर संपर्क कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *