Spread the love


मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। फ़िलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। उधर प्रशासनिक स्तर पर कामकाज तेज कर दिया गया है। चुनाव की घोषणा होते ही पुलिस का काम भी बढ़ जायेगा। मुंबई समेत राज्य पुलिस बलों में सेवारत पुलिसकर्मियों की साप्ताहिक छुट्टी के साथ ही अन्य छुट्टी लेने की अनुमति नहीं होगी। इस बाबत पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने मंगलवार को एक सर्कुलर जारी कर यह आदेश दिया। चिकित्सा अवकाश और अत्यावश्यक कारणों से ली जाने वाली छुट्टियों को अवकाश प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। विधानसभा चुनाव 2024 के राज्य पुलिस समन्वय अधिकारी डाॅ. छेरिंग दोरजे ने संबंधित आदेश जारी किये। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा सतर्कता आदेश जारी किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया गया है। पुलिस को आदेश दिया गया है कि चुनाव खत्म होने तक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अत्यावश्यक कारणों को छोड़कर या मेडिकल अवकाश के अलावा किसी अन्य कारण से छुट्टी लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चुनाव के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाता है। मालूम हो कि ये फैसला इसी वजह से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *