Spread the love

छिंदवाड़ा। ब्रह्म समाज कल्याण मंडल छिंदवाड़ा के अध्यक्ष विजय पांडे ने जानकारी दी की आगामी 18, 19 एवं 20 अप्रैल को तीन दिवसीय कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा, जिसके अंतर्गत 18 अप्रैल दिन शनिवार को ब्रह्म समाज कल्याण मंडल महिला प्रकोष्ठ के द्वारा आनंद मेला का आयोजन मिश्रा कॉलोनी स्थित समाज भवन में रखा गया है, जिसमें समाज की ही महिलाएं स्वयं व्यंजनों को तैयार कर अपने स्टाल लगाएंगी, 19 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 9:00 बजे श्री परशुराम वाटिका में सभी सामाजिक बंधु एकत्रित होकर भगवान श्री की पूजन आरती हवन आदि कर इसी दिन शाम को 4:00 बजे स्थानीय संकट मोचन हनुमान मंदिर नरसिंहपुर रोड से परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली मोटरसाइकिल वाहन रैली का आयोजन किया गया है यह रैली श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम टॉकीज, चार फाटक, छोटा तालाब के सामने से पुराना पावर हाउस होते हुए मेन रोड, फव्वारा चौक, अनगढ़ हनुमान मंदिर से शिवाजी चौक होकर श्री परशुराम वाटिका पहुंचेगी जहां महाआरती और अल्पाहार के साथ यह रैली संपन्न होगी । दिनांक 20 अप्रैल दिन सोमवार को ब्रह्म समाज कल्याण मंडल का मुख्य वार्षिक आयोजन छिंदवाड़ा स्थित दूध डेयरी के पीछे नवनिर्मित समाज के मंगल भवन में आयोजित किया गया है, जिसमें बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य अतिथि के उद्घाटन के पश्चात सामाजिक भोज के साथ भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के वर्ष 2026 के कार्यक्रम संपन्न होंगे ब्रह्म समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष विजय पांडे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती विभूति दुबे, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित द्विवेदी बंटी, समाज के वरिष्ठ श्री प्रमोद शर्मा, श्री किशन शुक्ला, श्री कन्हैया शर्मा, श्री अनिल शुक्ला ने सभी सामाजिक बंधुओं से मातृशक्ति और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *