Spread the love

आरोपी महिला, युवक गिरफ्तार
भोपाल। देहात इलाके के बैरसिया थाना क्षेत्र में पॉच दिन पहले हुए कारोबारी के अंधे कत्ल का राजफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण कारोबारी का आरोपी महिला से प्रेम प्रसंग और उस महिला की अन्य युवक से भी नजदीकियां होने की बात सामने आई है। आरोपी युवक को मृतक कारोबारी और महिला का प्रेम-प्रसंग पंसद नहीं था, इसी रजिंश के चलते उसने महिला के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह था कारोबारी हनीफ का सनसनीखेज हत्याकांड
पुलिस के अनुसार हनीफ (42) पिता मोहम्मद शफीक, वार्ड नंबर 7 बैरसिया में रहते है। वह स्थानीय स्तर पर किराना व्यवसाय से जुड़े थे। रोजमर्रा के काम के सिलसिले में आसपास के क्षेत्रों में उनका आना जाता रहता था। बुधवार को वह किसी को फोन आने पर घर में खेजड़ा मेसर स्थित अपनी खेती की जमीन पर जाने का कहकर निकले थे। बाद में हनीफ का शव उनके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मेगरा कला, शमशाबाद रोड पर ढाबे के पास मिला। जांच के दौरान मृतक के सीने में गोली लगने के निशान पाए गए, जिससे आंशका हुई की उनकी हत्या गोली मारकर की गई है। घटनास्थल से उनकी बाइक भी बरामद की गई। बाद में पीएम रिर्पोट में सामने आया की मृतक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला कायम कर आरोपियो का सुराग जुटाने के लिये तीन टीमें गठित की। वहीं अधिकारियो ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया।

भांजे के बयानो से मिला प्रेमिका महिला के बारे में सुराग
जॉच के दौरान हनीफ की हत्या के मामले उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतक के भांजे फैजान ने पुलिस को बताया की हत्या से ठीक पहले उसने हनीफ को एक महिला के साथ बाईक पर देखा था। उस महिला से हनीफ की दोस्ती थी। फैजान की नजर पड़ते ही हनीफ अपना चेहरा छिपाते हुए तेजी से निकल गया था। वहीं एफएसएल, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी पड़ताल में भी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे। हाथ लगे सुरागो और मृतक के भांजे से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का संदेह मृतक की महिला मित्र सोना मीणा (40) निवासी, ग्राम खेजड़ा मिश्र, बैरसिया पर गहरा गया। उसकी जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने उससे पूछताछ की।

जिससे थी नजदीकियां उसे थी कारोबारी से रंजिश
कड़ाई से हुई पूछताछ में सोना मीणा ने खुलासा किया की मृतक कारोबारी हनीफ का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला ने आगे बताया की हनीफ के साथ ही उसकी नजदीकियां ग्राम लाडपुर, जिला विदिशा, निवासी अनुरुद्ध यादव उर्फ राजा पिता कंचन सिंह (32) से भी थी। मृतक और सोना के प्रेम-प्रसंग को लेकर अनुरुद्ध यादव, हनीफ से रंजिश रखता था।

पीछा किया, रोका, सोना ने कारोबारी ने हाथ पकड़े, अनुरुद्ध ने सीने में दो बार चाकू घोंपा
घटना वाले दिन भी सोना मीणा और हनीफ की मुलाकात को देख अनुरुद्ध यादव और भड़क गया। इसी रंजिश के चलते आरोपी अनुरुद्ध ने अपनी कथित प्रेमिका सोना मीणा के साथ मृतक का पीछा किया। मेगरा जोड़, शमशाबाद रोड पर सुनसान जगह उसे रोका और उससे विवाद करने लगा। झगड़ा बड़ने पर सोना मीणा ने मृतक हनीफ के हाथ पकड़ लिए, इसके बाद अनुरुद्ध यादव ने चाकू से उसके सीने में दो वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हत्याकांड के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। खुलासे के बाद पुलिस ने फौरन ही घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अनुरुद्ध यादव को भी घेराबंदी कर ग्राम लाडपुर, थाना शमशाबाद से गिरफ्तार कर लिया। अफसरो का कहना है की आरोपी महिला के कब्जे से घटना के समय पहने खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *