आरोपी पर अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

भोपाल। अशोका गार्डन इलाके में एमबीए की छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे वीडियो कॉल पर सुसाइड करने की धमकी देकर अपने घर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है की युवक लंबे समय से उसका अश्लील वीडिया बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक निशातपुरा करोद में रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया की वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है। अशोका गार्डन में रहने वाले आरोपी आकिल खान से उसकी मुलाकात जून 2025 में एक शादी समारोह में हुई थी। आकिब डेटा इंजीनियर है। और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। शादी में ही दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। पहचान होने पर पहले उनके बीच फोन पर बातचीत होती रही और जल्द ही मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान अगस्त 2025 में किसी बात पर नाराज होकर युवती ने आकिब से बात करना बंद कर दिया। उससे दूरी बना ली। एक दिन आकिब ने युवती को वीडियो कॉल कर उसे घर बुलाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के इंकार करने पर आरोपी ने वीडियो कॉल पर गले में फांसी का फंदा दिखाकर कहा कि अगर वो आधे घंटे में उसके कमरे पर मिलने नहीं आई तो वहआत्महत्या कर लेगा। उसकी हरकत देख घबराई युवती उसके घर पर जा पहुंची। वहॉ आरोपी ने छात्रा बातों में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले। इस दौरान आरोपी ने चोरी छिपे दो वीडियो बना लिए। आरोप है की अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल कर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। उसकी हरकतो से तंग आकर बीते दिन पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।
