Spread the love

परिजन है खिलाफ, प्रेमी और पुलिस की समझाइश पर एक घंटे बाद नीचे उतरी

ब्यावरा। जिले के सुठालिया स्थित सिंगीजी की बाड़ी क्षेत्र में गुरुवार शाम एक युवती अपनी पसंद के युवक से विवाह करने की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती का आरोप था कि परिजन उसके प्रेम विवाह के खिलाफ हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और नगर परिषद की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवती को समझाइश देकर नीचे उतरी l
जानकारी के अनुसार, युवती का पिछले तीन-चार वर्षों से दूसरी जाति के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों विवाह करना चाहते हैं, लेकिन जाति अलग होने के कारण परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती शाम करीब 6 बजे अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई और मांग पूरी न होने पर नीचे न उतरने की धमकी देने लगी।
घटनास्थल पर पहुंचे सुठालिया थाना प्रभारी और परिजनों ने युवती को लगातार नीचे उतरने के लिए मनाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। ड्रामे के बीच युवती का प्रेमी भी मौके पर पहुंचा और उसने सबके सामने शादी करने का भरोसा दिलाया। प्रेमी की बात सुनने और पुलिस की लंबी समझाइश के बाद करीब 7 बजे युवती सुरक्षित नीचे आने को तैयार हुई।

उम्र की पुष्टि में जुटी पुलिस
युवती के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी अनिल राहौरिया ने बताया कि फिलहाल युवती के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि उसकी बालिग होने की पुष्टि हो सके। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दौरान टॉवर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही, जिसके चलते पुलिस को यातायात नियंत्रित करने में भी मशक्कत करनी पड़ी। युवती के सुरक्षित उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *