Spread the love

क्यूआर कोड स्केन कर किया पैमेंट, लेकिन नही आया खाते में

भोपाल। बैरागढ़ थाना इलाके में एक ज्वैलर्स को दो जालसाज महिलाओं ने हजारो रुपये की चपत लगा दी। बताया गया है कि स्कार्फ बांधे दो महिलाएं सोने की अंगूठी और बाली खरीदने ज्वैलरी शॉप पर पहुंची थीं। पसंद आने के बाद महिलाओं ने जेवरात खरीद लिए और 52 हजार रुपए का बिल क्यूआर कोड स्केन कर अदा कर दिया। लेकिन तीन दिन बाद जब संचालक ने चेक किया तो पता चला कि 52 हजार रुपए का बिल अदा नहीं किया गया। महिलाओं ने क्यूआर कोड स्केन करने के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बेहटा गांव बैरागढ़ की गुलाब सिंह मेवाड़ा (57) की सराफा मार्केट बैरागढ़ में पंकज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 25 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे दो महिलाएं सोने की बाली व सोने की अंगूठी खरीदने दुकान पर पहुंचीं। कुछ देर पसंद करने के बाद महिलाओं ने बाली व अंगूठी खरीद ली। उसके बाद महिलाओं ने दुकान के क्यूआर कोड पर अपने मोबाइल से स्केन कर जेवरात की कीमत 52 हजार रुपए का पैमेंट कर दिया। उस समय ज्वैलर्स को भी लगा कि पैसा दे दिया गया है। लेकिन जब तीन दिन बाद उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो पता चला कि दोनों जालसाज महिलाओं ने बिल अदा नहीं किया है बल्कि क्यूआर कोड से बिल अदा करने के नाम पर जालसाज की है। शिकायत पर मिलने पर बैरागढ़ पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *