Spread the love

खरगोन। जिले की कई जनपदों में विगत 10 वर्षों से अधिक समय से पदस्थ मनोज सावले को लोकायुक्त पुलिस ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत कूप जाली निर्माण कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण-पत्र जारी करने के एवज में उपयंत्री सांवले द्वारा मांगी गई थी। जिले के महेश्वर जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि आवेदक मगन सिंह मकवाने, ग्राम पंचायत बड़वेल कांकरिया के सचिव हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत क्षेत्र में कूप जाली निर्माण कार्य कराया था। मकवाने का आरोप है कि पूर्व में दबाव बनाकर उपयंत्री 4 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से प्राप्त कर चुका था। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने 5 जून को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत लोकायुक्त टीम ने जनपद पंचायत महेश्वर स्थित उपयंत्री के कार्यालयीन कक्ष में दबिश दी। आरोपी मनोज सांवले ने जैसे ही शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये लिए, लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खरगोन जिले के कसरावद महेश्वर सहित अन्य जनपद पंचायत में कार्यरत उपयंत्री के खिलाफ मनरेगा सहित अन्य योजना में कसरावद,महेश्वर जनपद सहित जिला पंचायत में सैकड़ो शिकायत होने के बावजूद अब तक कई कार्यवाही लंबित थी लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, पवन पटोरिया, कमलेश परिहार एवं मनीष माथुर सहित लोकायुक्त संगठन इंदौर की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *