Spread the love

वार्ड नंबर 46 मान्धाता कालोनी में संजना चौहान बनी अध्यक्ष , वैशाली सौदे बनी सचिव

छिंदवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 46 मान्धाता कालोनी छिंदवाड़ा में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, कांग्रेस नेत्री श्रीमती साक्षी चैबे, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से संजना चौहान को वार्ड अघ्यक्ष एवं वैशाली सौदे की सचिव के पद पर नियुक्ति की गयी । इस अवसर पर सविता कनोजिया, शारदा चैहान, अनिल सोमकुंवर, सुमित भावरकर, रीना सेवते सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *