Spread the love

बालाघाट। शहर के एक विद्यालय की नाबालिग छात्रा से डेंजर रोड क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ और जांच के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार घटना 8 अगस्त की है। मामले में पीडि़़ता के बयान के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 9 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाने और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि के लिए आरोपियों की रिमांड मांगी, जिसे न्यायालय ने दो दिन के लिए मंजूर किया। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपियों से घटना की परिस्थितियों, घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *