Spread the love

बच्चों ने दिनी कार्यक्रम किये पेश पाई इनामें
दमोह। दिनी तालीम हासिल करने वाले स्थानीय पुराना बाज़ार चिश्ती नगर में स्थित मदरसा फ़ैजाने अब्दुस्सलाम के बच्चों का दिनी सालाना जलसा आयोजित हुआ जिसमें मदरसा के बच्चों ने दिनी तालीम पर आधारित कार्यक्रम पेश किये बच्चों ने तक़रीर प्रोग्राम के साथ साथ नमाज़ का तरीका वजू का तरीका सहित अनेक दिनी प्रोग्राम पेश किए । गौरतलब है कि बीते लगभग 25 वर्षों पहले मारहूम शायर नैयर दमोही साहब ने अपने गुरु पीरो मुर्शिद हज़रत ख्वाजा अब्दुस्सलाम चिश्ती के नाम से इस मदरसे की शुरुआत की थी जहाँ से आज तक बच्चों को दिनी तालीम दी जा रही है बच्चे कुरान पढ़ना सीख रहे हैं।
इस सालाना जलसा कार्यक्रम का सफल संचालन मन्ज़र दमोही ने किया इस अवसर पर मौलाना तहसीन रज़ा साहब हाफ़िज मुनव्वर रज़ा साहब ने तक़रीर फ़रमाई बच्चों ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया अतिथियों में पूर्व ईदमिलादुन्नबी शहर कमेटी अध्यक्ष हाजी आरिफ़ छिद्दन मिस्त्री,  नईम भुऊये सुल्तानी ,उवेद गौरी  उपस्थित रहे। बच्चों को इनामें हाजी छिद्दन मिस्त्री, समाज सेवी अनवर उस्ताद की जानिब से बाँटी गई।
गौरतलब है कि मरहूम शायर हाजी नैयर दमोही साहब ने उस वक़्त मदरसा बालिग लड़कों के लिए शुरू किया गया था जो अपनी बढ़ती उम्र के बाद भी  किसी वजह से तालीम हासिल नहीं कर सके वो भी दिनी तालीम और  कुरान शरीफ पढ़ सके काफी समय तक मदरसा बालिग 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए संचालित रहा  उसके बाद बच्चों का चलने लगा तब से आज तक बच्चे दिनी तालीम ले रहे हैं । नैयर दमोही के बाद मदरसे को मौलाना तहसीन रज़ा साहब ने चलाया वर्तमान में मदरसे के मुदर्रिस पुराना बाज़ार स्थित नूरानी मस्जिद के इमाम हाफ़िज शेरुद्दीन साहब बच्चों को पढ़ा रहे हैं।

जश्ने गौसुलवरा कॉन्फ्रेंस के हुआ आयोजन मौलानाओं ने की शिरक़त।

दमोह – नगर के कोटातला में मजहबे इस्लाम के बड़े पीर हज़रत गौस पाक रहमत तुल्लाह अलैह की याद में जश्न गौसुलवर कॉन्फ्रेंस के आयोजन हुआ इस मौके पर मेहमान मौलानाओं के अलावा स्थानीय मौलानाओं हाफिजों से शिरक़त की और बुजुर्गाने दीन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए तक़रीर फ़रमाई और उनके बताए रास्तों पर चलने की बात उपस्थित प्रवक्ताओं ने की प्रोग्राम दो हिस्सों में रखा गया पहले नगर के कोटातला की नौजवानों की गुलामाने गौसुलवरा कमेटी द्वारा  हज़रत  ग़ौसे आज़म रहमत तुल्लाह अलैह ने नाम से फ़ातिहा ख़्वानी और क्षेत्र के लोगों के लिए आम लंगर का आयोजन किया गया उसके बाद दूसरा कार्यक्रम जश्ने ग़ौसे आज़म मनाया गया इस अवसर पर मेहमान मौलाना अब्दुल्ला सिद्दीकी, ,मौलाना तहसीन रज़ा साहब ,स्थानीय हाफ़िज ख़लील रज़ा साहब ने सफल संचालन किया । इमाम हाफ़िज  रियाज़ साहब ,हाफ़िज शहंशाह रज़ा हाफ़िज आदिल हुसैन साहब मौजूद रहे जिन्होंने प्रोग्राम में तकरीर व कलाम पेश किए कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष गुफरान आलम, उपाध्यक्ष नसीर खान के अलावा राजा पठान ,नस्सु खान साहिल,मुबारक मिस्त्री ,नासिर ,कल्लू एवं सलीम खान सहित समस्त कोटातला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *