
गुना l नगरपरिषद चांचौड़ा-बीनागंज के मुख्य नगरपालिका अधिकारी का स्थानांतरण होने से कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा नगरपरिषद का प्रभार श्री शुभम जैन नायब तहसीलदार चांचौड़ा को दिया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी का प्रभार लेने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी चांचौडा़ श्री रवि मालवीय के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ श्री शुभम जैन द्वारा वसूली के सम्बन्ध में संबंधितों को तत्काल नोटिस जारी किये गये।
आज बकाया राशि जमा न कराने पर 4 दुकानें सील की गई है, जिसमें श्री श्याम सुंदर पुत्र तखत सिंह मीना राशि 33,620 रुपये, श्री राजेन्द्र सिंह पुत्र हरिसिंह मीना राशि 21650 रूपये, श्री लखनलाल पुत्र हरिसिंह मीना राशि 23100 रुपये एवं श्री श्यामबहादुर पुत्र राजेन्द्र सिंह चौहान राशि 5,40,000 रूपये बकाया राशि है।
नगर परिषद द्वारा दोनों नगर चांचौड़ा-बीनागंज में मुनादी के माध्यम से नागरिकों से सम्पत्ति कर, जल कर जमा करने के लिये अपील की जा रही है।
