Spread the love

नासा का प्लेनेटरी डिफेंस नेटवर्क सक्रिय, पल-पल के जुटा रहा है आंकड़े
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में धरती के पड़ोस में अगले 48 घंटे काफी हलचल भरे रहने वाले हैं, क्योंकि एक साथ पांच अंतरिक्ष चट्टानें धरती के करीब से गुजरने वाली हैं। इस खगोलीय घटना को लेकर दुनिया भर में चर्चा है, खासकर जब इनमें से एक चट्टान करीब 32,000 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। नासा का प्लेनेटरी डिफेंस नेटवर्क इस वक्त पूरी तरह सक्रिय है और पल-पल के आंकड़े जुटा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने इन पांचों चट्टानों को लेकर बताया कि ये सभी तय दूरी से सुरक्षित निकल जाएंगी और इनमें से कोई भी धरती से नहीं टकराएगी। अंतरिक्ष विज्ञान के लिहाज से अगले दो दिन इसलिए अहम हैं, क्योंकि इतनी कम अवधि में पांच अलग-अलग चट्टानों का धरती के करीब से गुजरना वैज्ञानिकों के लिए एक दिलचस्प खगोलीय मौका है। नासा ने जिन पांच चट्टानों को ट्रैक किया है, उनके नाम 2026 वीए11, 2026 टीबी84, 2026 वीडी6, 2018 एनई1 और 2007 डब्ल्यूके3 हैं। ये सभी नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट्स की श्रेणी में आती हैं यानी इनकी कक्षा इन्हें समय-समय पर धरती के नजदीक लाती है।
इन पांचों में सबसे पहले और सबसे करीब से गुजरने वाली चट्टान 2026 वीए11 है, जो गुरुवार को धरती के पास से निकली। यह करीब 32,040 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी समूह में 2026 टीबी84 भी शामिल है, जो आकार में 50 से 110 मीटर चौड़ी है और 46.4 लाख किलोमीटर दूर से निकली। 2018 एनई1 की रफ्तार सबसे ज्यादा, करीब 47,880 किलोमीटर प्रति घंटे, दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *