जौरा। मुरैना में 2 दिन पूर्व पटाखे में हुए विस्फोट के बाद कलेक्टर एवं एसपी द्वारा रिहायशी इलाकों में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखा जप्त करने के दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण शिवहरे के भाई के मकान से अवैध फटाके जप्त किए हैं एसडीओपी नितिन बघेल नगर निरीक्षक उदयभान सिंह यादव की देखरेख में मुखबिर द्वारा सिटी इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक मुकेश सिंह राजावत को सूचना दी गई की पुराने बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे अशोक शिव हरे लक्ष्मण के मकान में जिसमें फर्नीचर रखा हुआ है अवैध पटाखे भी रखे हुए हैं मुखबर की सूचना पर से मुकेश सिंह राजावत आरक्षक मदन मोहन प्रधान आरक्षक उदयवीर सिंह रामेंद्र सिंह आदि को लेकर पहुंच कर तलाशी ली तो तो उन्हें दुकान में से तीन-चार कट्टों में अवैध पटाखे रखे हुए थे जिन्हें थाने लाकर देखा गया तो उनमें दीवाल पटाखे 6000 सीता गीता के 40 पैकेट आसमानी पटाखे एक पैकेट 12 स्टार दो पैकेट सहित अन्य पटाखे भी बरामद किए गए मौके पर से धीरज पुत्र अशोक शिव हरे को पटाखों के साथ थाने लाया गया तथा उसे पटाखों के संबंध में लाइसेंस सहित अन्य कागजात भी मांगे गए जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका उसके पास पटाखों को लेकर किसी प्रकार का कोई लाइसेंस भी नहीं था पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बेचने लेकर धीरज पुत्र अशोक से शिव हरी के विरुद्ध मामला पंजीकृत करने की बात नगर निरीक्षक द्वारा कही है गौरतलब है कि जिस दुकान से पटाखे पकड़े गए हैं उसे दुकान को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण शिवहरे की बताई गई है तथा उसमें फर्नीचर का अलमारी सहित अन्य सामान रखा था वही काली माता रोड पर भी सवारी का फर्नीचर का बहुत बड़ा शोरूम भी संचालित है।

