Spread the love

रूरल मार्ट से खरीदी दीपावली पूजन सामग्री

दमोह : दीपावली का पर्व है, स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के मार्ग पर आगे बढ़ रही है और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हम सबका कर्तव्य है कि इनको इनके बिज़नेस में सहयोग किया जाये। यह बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज स्व सहायता समूह की महिलाओं के रूरल मॉर्ट पर दीपावली पूजन सामग्री खरीदते समय कही।कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यह महिलायें सामग्री स्थानीय रूप से बनाती है। यहाँ पर बांसा तारेखड़ा की महिलाएं हैं, वह किस तरह से पापड़, बड़ी वगैरह सब बनाते है, तो मैंने बड़े चाव से यहां से खरीदा है। यह हाथ से ही बनाती है, बांसा में इनकी फैक्टरी है, वहीं से बना करके यह शुद्ध प्रोडक्ट हमारे सामने लाती है। इसके अलावा दीपावली के अवसर पर स्व-सहायता समूह का रूरल मार्ट स्टेडियम के सामने है, यहाँ इन्होंने विभिन्न प्रकार के उत्पाद लाये हुए है, आज इनकी खरीदी की है। कलेक्टर श्री कोचर ने सभी नागरिकों से आवाहन करते हुये कहा इनकी शॉप हर त्यौहार के मौके पर अलग-अलग समय लगती हैं, इसके अलावा यहाँ पर इस कॉम्प्लेक्स में स्व-सहायता समूह की शॉप अलग से है, जहाँ पर बहुत सारी घर उपयोगी सामग्री मिलती है। इन महिलाओं को सशक्त करने के लिए, इनकी भागीदारी जीवन में, समाज में, परिवार में, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए हम सबका कर्तव्य बनता है की हम इनको आगे बढ़ाये और उसका एक सबसे अच्छा माध्यम है की आपको जो भी सामग्री खरीदी करनी हो, यहाँ से ज़रूर खरीदी करें और यहाँ जब खरीदी करने आते है तो जैसे आप और कहीं मोल भाव नहीं करते है, वैसे यहाँ भी मोल भाव मत करिए और इनको ये सम्मान दीजिए। उन्होंने कहा यदि हम ऐसा करते है तो इनका बिज़नेस दिन दोगुना, रात चौगुना बड़ेगा और ये सब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी और अपने परिवार का जीवन संपन्न और सशक्त बना सकेंगी।

            ग्राम बांसा तारखेड़ा से रेखा जैन ने कहा सन्मति स्व-सहायता समूह बांसा तारखेड़ा से है जो की पापड़, बड़ी, अचार, मसाले इन सभी का उत्पादन करता है। शासन की योजना है रूरल मार्ट जिसको नाबार्ड द्वारा सपोर्ट मिलता है। रूरल मार्ट जिला आजीविका मिशन के साथ मिलकर के यहां पर खोला हुआ है, समूह की महिलाएं जो उत्पाद बनाती है, उनको यहां पर विक्रय किया जा रहा है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी की मंशा है “वोकल फॉर लोकल” जो सामान जहां बने वहीं बिके उसी हिसाब से समूह का सामान यहां पर रखते हैं। दीपावली के पावन अवसर पर महिलाएं घर के साज-सज्जा का सामान तैयार करती है, उसके प्रमोशन के लिए आजीविका मार्ट लगाया गया है, इसमें सभी महिलाओं द्वारा बनाया गया समान है, कलेक्टर सर की भी मंशा है किस तरह से महिलाओं को रोजगार मिले। उन्होंने बताया बांदकपुर में एक स्व-सहायता समूह है जो इस तरह से सजावट के आइटम बनते हैं। हथकरघा केंद्र से यह सामान कलेक्ट किया है, सभी को इकट्ठा करके यहां रखा हुआ है। स्व सहायता समूह में 10 महिला सदस्य हैं, पिछले वर्ष भी ऐसा प्रोग्राम किया था जिसमें लगभग 60 हजार रूपये की बिक्री हुई थी, इस वर्ष भी यह मार्ट तैयार किया है, अभी लगभग 30 हजार रूपये की बिक्री कर चुके हैं, लगभग एक लाख की बिक्री का लक्ष्य रखे हुए हैं सभी सहयोग करेंगे तो यह लक्ष्य भी पार हो जाएगा।

            बांसा तारखेड़ा से सन्मति स्व-सहायता समूह की महिला मालती ठाकुर और जयंती पाठक ने बताया यहां पर दीपावली में घर की साज-सजावट का समान है, यहां पर कई प्रकार की डिजाइन के लाईटम उपलब्ध है, जिन्हें विक्रय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *