Spread the love

टीम गठित कर की गई नष्टीकरण की कार्रवाई
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखे सालों पुराने अनुपयोगी दस्तावेजों के नष्टीकरण की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। इसके लिए टीम गठित की गई थी, जिसके बाद यह कार्य किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई वर्षों का रिकॉर्ड रखा था, जिसमें से कुछ रिकॉर्ड अनुपयोगी हो चुका था। इसके रखने के लिए जगह की भी कमी थी, जिससे इसे संभालकर रखने में भी परेशानी होती थी। जिसे लेकर एसपी विनीत कुमार जैन ने अनुपयोगी दस्तावेजों का नष्टीकरण करने के आदेश दिए शुक्रवार को शहर की पुलिस लाइन में पुराने रिकॉर्ड को नष्ट करने की कार्यवाही की गई। यह पूरा रिकॉर्ड पुलिस अधीक्षक ऑफिस का था, जिस रिकॉर्ड को नष्ट किया गया वह 7 से लेकर 10 साल तक पुराना था। रिकॉर्ड को नष्ट करने के लिए समिति गठित की गई थी। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, आरआई शिवमंगल सिंह सहित पांच सदस्य थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रिकॉर्ड में आईजी साहब ग्वालियर का निर्देश है, जिनके साफ-सफाई अभियान के तहत जो पुराने रिकॉर्ड हैं उनको बाहर निकाला गया सफाई की गई। इस समय नष्टीकरण की कार्यवाही समिति के माध्यम से की जा रही है। इसी प्रकार से अन्य थानों का रिकॉर्ड भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नष्टीकरण करवाया जाएगा।
आईजी के निर्देश पर चलाया जा रहा सफाई अभियान:
दरअसल, आईजी के निर्देश पर पुलिस विभाग में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत लंबे समय से एसपी ऑफिस में भरे पुराने रिकॉर्ड को भी नष्टीकरण करने छटनी की गई। प्रबंधन के अनुसार यह कार्यवाही की गई। दो दिन तक पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-एक कर फाइलें अगल की। शुक्रवार सुबह के समय पुलिस लाइन लेकर गये, जहां समिति ने यह कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *