जबलपुर। अधारताल थानांतर्गत सोमवार की दरमियानी रात करौंदा चौक के समीप एक चाय के टपरे में धक्का लगने की बात पर हुए विवाद पर हुए विवाद के दौरान एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं घटा में शामिल दो हमलावरों की तलाश जारी है। अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि गत १८ नवंबर की रात लगभग १.१५ बजे शादी में चाट, चायनीज का स्टाल लगाने वाला रोहित सिंह ठाकुर अपने साथियों राम चौधरी राजकुमार चौधरी व अजय पटेल के साथ करौंदा चौक के समीप चाय पीने गया था। जहां चाय के टपरे में चाय पीने सौरभ पटेल अपने साथियों गौरव पटेल, आकाश पटेल, पीयूष नौरिया, जीत चतुर्वेदी सार्थक बर्मन व सावन शुक्ला के साथ पहुंचा था। तभी राज का धक्का सौरभ पटेल को लग जाने पर सौरभ ने उससे विवाद कर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सौरभ के आधा दर्जन दोस्तों ने भी राजकुमार पर चाकू से कई वार किए। तभी भांजे को बचाने आये उसके राम चौधरी पर भी आरोपी चाकू लेकर टूट पड़े।
