Spread the love

जबलपुर। अधारताल थानान्तर्गत कल दोपहर लगभग १२ बजे एक मैरिज गार्डन के पास एनएच ३० रोड पर तेज रफतार यूपी पासिंग ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुये कार की डाईवर साईड से टक्कर मार दी घटना में कार चालक को जहां चोटे आईं है वही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक पर धारा २८१, १२५ ए, बीएनएस मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अधारताल पुलिस ने बताया कि अमानगंज पन्ना निवासी मनोज पाठक को गत २२ नवम्बर को अपनी बच्ची को हैदराबाद छोडकर वापस पत्नी के साथ लौट रहा था। कार डाईवर जयप्रकाश सिंह चला रहा था। दोपहर लगभग १२ बजे जैसे ही वे लोग एनएच-३० रोड पर स्थित दाउ मैरिज गार्डन के सामने पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी ७९ टी ६५६८ के चालक ने लापरवाही से चलाते हुये कार को डाईवर साईड से टक्कर मार दी। घटना में डाईवर जयप्रकाश सिंह को चेहरे हाथ-पैर में चोटे आई है। वही कार के दोनों गेट भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *