Spread the love

राज्यपाल से मुलाकात कर पेश किया सरकार बनाने का दावा
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों में हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हुई है। उनके नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है।
झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमने इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैंने उन्हें अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद रहे। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। वह रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही नई सरकार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी मौजूद रहे। इससे पहले इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सदन का नेता चुना गया। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *