मुरैना। थाना नगरा पुलिस द्वारा 02 दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 पेटी अवैध शराब व 01 मोटर साईकिल कुल मशरूका कीमती 2,35,000 /- रूपये का जप्त किया गया पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा जिले में अवैध शराब-मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु संपूर्ण मुरैना जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जाकर जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त अभियान के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं एसडीओपी अम्बाह रवि सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना नगरा पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 पेटी अवैध शराब एवं 01 मोटरसाईकिल जप्त की गई शनिवार को उनि. रामकुमार गौतम थाना प्रभारी नगरा मय हमराह टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर खिल्ली, महुआ बम्बा के रास्ते पर से 02 आरोपियों को मय मोटर साईकिल क्रमांक रूक्क0र्6 ं्र 2645 पकड़ कर तलाशी ली गई तो उक्त आरोपियों के कब्जे से 17 पेटी मशाला मदिरा रखी मिली मोटरसाईकिल क्रमांक रूक्क0र्6 ं्र 2645 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 94/24 धारा 34(2), 47 ए आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

