Spread the love

ऐतिहासिक रहा तीर्थधाम चिदायतन महोत्सव
छिंदवाड़ा – भारत की पौराणिक नगरी हस्तिनापुर में बने सुंदर एवं मनोहारी श्री शांतिनाथ दिगंबर जिनालय तीर्थधाम चिदायतन का 6 दिवसीय मंगलकारी अंतर्राष्ट्रीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव छिंदवाड़ा सहित सम्पूर्ण भारत, अमेरिका, लंदन, दुबई के साथ पूरे विश्व से पधारे हजारों जिनवाणी तत्वरसिक जिनशासन सेवकों की उपस्थिति में ऐतिहासिक रूप से साआनंद संपन्न हुआ।
मंगल महोत्सव को भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में पहुंचाकर यादगार बनाने में सम्मानीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रिंट मीडिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिसका प्रभार जिनशासन सेवक दीपक राज जैन द्वारा बखूबी संभाला गया, इस जिनशासन की मंगल प्रभावना के लिए श्री जैन को विशेष समारोह में सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सहप्रतिष्ठाचार्य युवा विद्वान सुमधुर भजन गायक पंडित ऋषभ शास्त्री का अभिनंदन किया गया जो धर्म नगरी छिंदवाड़ा के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम का सफल संचालन महोत्सव समिति के सचिव स्वप्निल जैन मंगलायतन अलीगढ़ द्वारा किया गया।
गौरतलब हो कि दीपक राज जैन विगत चार दशकों से अधिक समय से जीव रक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सर्वोदय अहिंसा के साथ जिनशासन की मंगल प्रभावना कर पूरे विश्व में छिंदवाड़ा का गौरव बढ़ा रहे हैं, इस पवित्र कार्य के लिए डॉक्टर किरीट भाई गौशालिया अमेरिका, निमेष भाई हितेन भाई शाह, आई. एस. जैन मुंबई, अजित प्रसाद जैन, नवनीत जैन, अमित जैन रेलवे दिल्ली, रजनी भाई दोशी हिम्मतनगर, अजित जैन बड़ोदरा, संजय शास्त्री कोटा, शीतल विजेन शाह लंदन, कमलेश भाई राजकोट, डॉक्टर किरण शाह पुणे, सुशील बजाज मुन्ना भैया कलकत्ता, विजय बड़जात्या इंदौर, अंबुज जैन मेरठ, राजकुमार जैन उदयपुर, अशोक जैन जबलपुर, एस. पी. भारिल्ल जयपुर, जिनेन्द्र जैन, संजीव सिंघई छिंदवाड़ा सहित सकल जैन समाज, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, सर्वोदय अहिंसा एवं टीम डीपीएस अलीगढ़ द्वारा बधाई प्रेषित की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *