Spread the love

सुसाइड से पहले बनाया वीडियो
भोपाल। पिपलानी इलाके में किराए से रहने वाले बीटेक के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे की जानकारी छात्र के आत्महत्या करने के बाद करीब तीन-चार दिन बाद तब लगी जब उसके कमरे से दुर्गंध आई। शुरुआती जॉच में फिलहाल आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से छतरपुर का रहने वाला जाहर रजक (19) पुत्र बृजमोहन रजक आनंद नगर की मानक बिहार कॉलोनी में गंगाराम साहू के मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में अपने चचेरे भाई अभय के साथ किराए से रहते हुए बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दोनों आस पास के गांव के रहने वाले हैं। एक सप्ताह पहले उसका रुममेट और चचेरा भाई अभय अपने गांव गया हुआ था। इस दौरान जाहर अकेला रह रहा था। रविवार को उसकी अपने पिता से फोन पर बात हुई थी, इसके बाद उसका फोन नहीं आया था। अगले दिन सोमवार को जब मां ने उसे फोन किया तब उसने नहीं उठाया। मॉ को लगा की वह पढ़ाई में व्यस्त होगा इसलिये फोन पर बात नहीं कर सका। लेकिन जब शुक्रवार तक जाहन ने न तो कॉल रिसीव किया और न ही घर वालो को वापस फोन लगाया तब परेशान परिजनों ने मकान मालिक को फोन कर उसे चेक करने को कहा। मकान मालिक कमरे पर पहुंचे तो उन्हें कमरे के भीतर से दुर्गधं आई और आवाज देने पर गेट नहीं खुला तो उन्होनें पुलिस को सूचना दी। रात को मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला तो जाहर का शरीर गमछे से बने फंदे से लटका नजर आया। पुलिस का अनुमान है, कि शव तीन-चार दिन पुराना है, जिसके कारण शव डीकम्पोज्ड होने लगता था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि जाहर का कमरा आखिरी फ्लोर पर होने के कारण उनका कई दिन तक जाहर से आमना-सामना नहीं होता था। इसलिये उसके आने-जाने का भी उन्हें ध्यान नहीं रहता था। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने कारणो की जांच शुरू कर दी हैं। जॉच टीम को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, वहीं सूत्रो के अनुसार मृतक छात्र ने खुदकुशी से पहले मोबाइल में वीडियो बनाया है, और उसके किसी लड़की से बातचीत होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *